फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नहर की मरम्मत के बाद छोड़ा पानी, अब खत्म होगा जलसंकट

बालसमंद सब ब्रांच में नहर की मरम्मत के बाद गुरुवार दोपहर बाद नहर में पानी छोड़ दिया गया है। शाम करीब करीब 7 बजे तक पानी शहरी क्षेत्र के जलघरों तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद जलघरों को भरने का काम शुरू होगा। दो से तीन दिन में शहरी एरिया के जलघरों से पानी की सामान्य आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। बालसमंद सब ब्रांच में 24 मई की रात आई तेज आंधी में सफेदे का पेड़ टूट कर गिरने से नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। नहर के टूटने से इसके बेड का करीब 600-700 फुट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बुधवार रात 12 बजे तक मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद इसे 12 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ा गया। दोपहर 12 बजे के करीब राजली हेड से बालसमंद नहर में पानी छोड़ दिया गया। शाम करीब 7 बजे शहर के जलघरों को पानी की आपूर्ति शुरू होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें