नामदेव धर्मशाला में आज वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन मास्टर प्रताप सिंह वर्मा ने की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर छिप्पी समाज के विद्यार्थियों व विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर रोहित सागू, सतबीर वर्मा पूर्व चेयरमैन पिछड़ा वर्ग आयोग, राजेश वर्मा अधीक्षक जिला न्यायालय हिसार, कृष्ण रोहिल्ला सहायक अधीक्षक डाकघर हिसार, पवन निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग फतेहाबाद, प्रियंका रोहिल्ला लेखाकार ज़िला जेल हिसार, सतबीर पंवार पूर्व सरपंच कोहली, दयानंद रोहिल्ला प्रधान रोहिल्ला टांक राजपूत सभा बाहरी दिल्ली, सुरेश रोहिल्ला संरक्षक रोहिल्ला सभा रोहतक और वीरेंद्र वर्मा सेवानिवृत्त डीपीआरओ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।