फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: श्यामसुख की खेल नर्सरी में पीने का पानी और शौचालय की सुविधा नहीं, डेढ़ साल से डाइट राशि का भी इंतजार

खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में खेल नर्सरियां शुरू की थी। नर्सरियों में प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ियों ने राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीते। मगर आज भी नर्सरियों में खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। श्यामसुख के राजकीय उच्च विद्यालय में चल रही कुश्ती की नर्सरी में खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी और शौचालय की सुविधा नहीं है। खिलाड़ी पीने का पानी घर से लाने को मजबूर है। कुश्ती हॉल छोटा होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी आ रही है। खिलाड़ियों ने खुद पैसे एकत्रित कर जिम का सामान खरीदा है। स्टोर रूम की हालत खराब है। वहीं, खिलाड़ियों को डेढ़ साल से डाइट राशि मिलने का इंतजार चल रहा है। डाइट राशि को लेकर खिलाड़ी कई बार खेल अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही है कि वे खुद डाइट का खर्चा उठा सकें। खास बात है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए खेल विभाग ने दूसरी बार नर्सरी दी है। नर्सरी में 50 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। नर्सरी के तहत प्रशिक्षण लेकर अमन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुका हैं। वहीं मोहित ने स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें