हांसी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 6 अगस्त से काम बंद किया हुआ है और फिलहाल 15 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया गया है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस और सही फैसला नहीं करती, तब तक वे कूड़ा उठाने की प्रक्रिया का विरोध जारी रखेंगे। सफाई कर्मचारियों बोले कि सरकार के साथ वार्ता चल रही है। यदि वार्ता में उनकी मांगों के पक्ष में फैसला आता है तो आंदोलन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को लेकर सही फैसला नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो धरना और आंदोलन 15 अगस्त के बाद भी अनिश्चितकालीन रूप से जारी रखा जा सकता है। बलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आज सरकार से सकारात्मक एवं उचित फैसले की उम्मीद है।