फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत जल संघर्ष पर प्रशासन से हुई वार्ता, आज 21 सदस्यीय कमेटी करेगी फैसला

Nivedita Updated Thu, 04 Jun 2026 01:05 PM IST

हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार शाम को जिला प्रशासन और गांव चैनत के धरनारत लोगों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में डीसी और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की व उनके समक्ष गांव के समस्याओं के समाधान को लेकर प्रस्ताव रखें। जिस पर धरना कमेटी के सदस्य आज धरना स्थल पर चर्चा करेंगे वह उसके बाद निर्णय लेंगे वही आज वीरवार को 101 पुरुष सांकेतिक भुख हड़ताल पर बैठे। बैठक के बाद चैनत निवासी अनूप चानौत ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों के सामने अलग से पाइपलाइन बिछाकर पानी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर गांव की 21 सदस्यीय कमेटी के साथ चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हांसी जाने वाली पाइपलाइन से पानी देने की मांग को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। अनूप चानौत ने यह भी कहा कि हमारी शिकायत पर प्रशासन ने आज गांव चैनत के खेतों से गुजर रही पाइपलाइन को उखाड़ लिया है। साथ ही उन्होंने 31 लोगों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि मामले की सही जांच होनी चाहिए क्योंकि ग्रामीणों ने कोई बिजली की लाइन नहीं उखाड़ी है। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम हैं और अब 21 सदस्यीय कमेटी की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें