चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के आंदोलनरत विद्यार्थियों ने छात्र न्याय महापंचायत में एलान किया कि 26 जून तक का प्रशासन को अल्टीमेटम देते हैं। हमारी मांगें नहीं मानी तो 27 जून को यूनिवर्सिटी के चारों गेट को बंद कर देंगे। जिसमें छात्राें के साथ किसान, मजदूर, कर्मचारी,व्यापारी सहित सभी संगठन शामिल होंगे। 27 जून के बाद होने वाली बैठक में अपने अभिभावक के तौर पर इन संगठनों के सदस्यों को भी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल करेंगे। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत,गुरनाम सिंह चढूनी,जगजीत सिंह डल्लेवाल,युद्धबीर सिंह, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला , इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला,पूर्व मंत्री संपत्त सिंह, किसान नेता रवि आजाद, सुमन हुड्डा, दिलबाग सिंह हुड्डा, पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान सहित अन्य ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समर्थन दिया।