फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रिंसिपल जगबीर पानू की हत्या के विरोध में बंद रखे जिले के सभी 962 निजी स्कूल

गुरू पूर्णिमा पर करतार सिंह मेमोरियल स्कूल बास में प्रिंसिपल जगबीर सिंह पानू की निर्मम हत्या के विरोध में सभी स्कूल संचालकों ने बुधवार को सभी प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रखा। प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने प्रिंसिपल जगबीर सिंह को शहीद का दर्जा देने , परिवार को 1करोड रुपये सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान करने, शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने व स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस की गस्त बढ़ाने की मांग की। प्राइवेट स्कूलों के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं स्कूल संचालक लघु सचिवालय के सामने सेक्टर 15 के पार्क में एकत्रित हुए। उसके बाद सचिवालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें