फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पीडब्ल्यूडी मंत्री के हलके में सात महीने से रोड अधूरी, बारिश में हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:09 PM IST

बीएंडआर ने करीब 7 माह पहले तलवंडी राणा रोड को उखाड़ा था लेकिन आज तक रोड को नहीं बनाया गया है। अब ग्रामीण रोड बनाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात करेंगे। बीएंडआर ने तलवंडी राणा रोड के पुनर्निर्माण के लिए इस साल के शुरू में रोड को उखाड़ दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने रोड पर मिट्टी व पत्थर डलवा दिए। मगर आज तक रोड पर तारकोल बिछाने का काम नहीं किया गया। इस रोड की लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। इस कारण से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही रोड पर कीचड़ हो जाता है। साथ ही पत्थरों पर वाहन चलाते समय हादसे की भी संभावना बनी रहती है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत आती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें