स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के आह्वान पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को एक घंटे की हड़ताल कर जिओ फेंसिंग उपस्थिति एप का विरोध जताया। इन आदेशों को निरस्त करने की मांग को लेकर जिले की भर के चिकित्सा संस्थानों पर एक घंटे का कार्य स्थगित कर रोष जताया गया। नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव,सचिव, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों व कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत को ज्ञापन सौंपा।