हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट पर विमान ने लैंडिंग की। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए ) की टीम भी शहर के एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत किया। यह टीम यहां 2 से 3 दिन रुककर हवाई सेवाओं के लिए जरूरी मानकों को जांचेगी।