हिसार में निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को शहर के पहले एको फ्रेंडली श्मशान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो इसका निर्माण कार्य के लिए 1 साल का समय निर्धारित किया गया है लेकिन यह 15 अगस्त तक बन कर तैयार हो जाएगा।