फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा तथा अमेरिका ट्रेड डील किसान- मजदूर को तबाह करने वाली नीतियां: सांसद जयप्रकाश

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसानों को अब तक फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा अब तक नहीं दिया जा रहा। मनरेगा को बंद करने का षडयंत्र किया जा रहा है। मनरेगा तथा अमेरिका ट्रेड डील किसान- मजदूर को तबाह करने वाली नीतियां हैं। हमारे विधायक जब विधानसभा में इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो उसे विधानसभा की कार्यवाही से ही डिलिट कर दिया गया। हिसार लघु सचिवालय में दिशा कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसानों के साथ धोखा कर प्रदेश सरकार ने 700 करोड़ रुपये बचाने का दावा किया है। इस तरह से सब्सीडी बचाना पूरी तरह से गलत है। क्या इस बार गेहूं की बिजाई कम थी? क्या लोगों ने यूरिया कम डाला? बिजाई का एरिया तो उतना ही था लेकिन किसानाें को यूरिया नहीं मिला। सब्सीडी कहां से बचाई। किसानों को समय पर यूरिया ही नहीं मिला। किसानों को फसल का उत्पादन कम मिलेगा तो किसान आर्थिक तौर पर कमजोर होगा। यह सरकार किसान व मजदूर को आर्थिक तौर पर कमजोर कर उसको बर्बाद करना चाहती है। पूरे प्रदेश में मानसून सीजन में भारी बारिश से जलभराव के हालात बने थे। प्रदेश सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले मुआवजे के लिए एलान किया था। यह मुआवजा दिवाली तो छोड़ो होली के बाद भी नहीं मिल पाया। किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का मुआवजा बकाया है। प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित नहीं किया। जिसके चलते केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को मुआवजा नहीं मिला। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सबसे ज्यादा टोल क्लेक्शन हरियाणा से हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें