हिसार में जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक वीरवार शाम 5 बजे शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की। इस बैठक में आमजन से जुड़ी कुल 15 शिकायतों को रखा गया। जिसमें से 6 पुरानी शिकायतें हैं और 9 नई शिकायतें शामिल हैं। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों के साथ एक-एक शिकायत की समीक्षा की और मौके पर ही लंबित मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ली।