फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के महेश कुमार ने माउंट मणिरंग पर सूर्य नमस्कार कर बनाया नया रिकॉर्ड

हिसार के युवा खिलाड़ी महेश कुमार ने माउंट मणिरंग (6,593 मीटर ) पर सूर्य नमस्कार के माध्यम से एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।महेश ने बारिश और ख़राब मौसम के बीच अपनी चढ़ाई 17 अगस्त को शुरू की । 18 अगस्त को बेस कैम्प में पहुंचे। 25 अगस्त को उन्होंने माउंट मणिरंग पर तिरंगा लहरा दिया। अभियान के लिए निकले कुल 25 पर्वतारोहियों में से महेश कुमार हरियाणा से एक मात्र प्रतिभागी थे। महेश ने कहा कि उनका लक्ष्य सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर परचम लहराना है। माइनस 7 डिग्री टेम्परेचर में महेश ने सूर्य नमस्कार के सम्पूर्ण योग को किया व भारतीय योग के प्रति अपनी आस्था व समर्पण को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि इतनी ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार करने वाले वो पहले पर्वतारोही हैं। मणिरंग हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले और लाहौल- स्पीति ज़िले की सीमा पर खड़ा 6593 मीटर ऊंचा पर्वत है। हिमाचल का सर्वोच्च पर्वत 6816 मीटर ऊंचा रेओ पुरग्यिल है। इसके समीप मणिरंग दर्रा है। जो आधुनिक यातायात आने से पहले स्पीति घाटी और किन्नौर के बीच व्यापारिक मार्ग था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुभकामनाएं लेकर अपने सपने को पूरा करने निकले महेश ने बताया कि माउंट मणिरंग पर तिरंगा लहराने के साथ निफा के सिल्वर जुबली लोगो को भी प्रदर्शित किया। संस्था का प्रति अपने लगाव व जुड़ाव का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि पिताजी दाना राम और समस्त कालोड परिवार का सहयोग रहा। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, राष्ट्रीय प्रधान डॉ अश्विनी शेट्टी, महासचिव ब्रह्म सरूप शर्मा, प्रदेश प्रधान श्रवण शर्मा, नरेन्द्र पर्वतारोही ने बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें