फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में वॉलीबाल में कैमरी ने ढाणाखुर्द की टीम को हराया, ईशा ग्रामोत्सव के तहत हो रहीं वॉलीबाल और थ्रोबाल प्रतियोगिताएं

कोयंबटूर, तमिलनाडु निवासी सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुयायी ईशा ग्रामोत्सव नाम से पहली बार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में खेलकूद करवा रहे हैं। हिसार क्लस्टर का आयोजन महाबीर स्टेडियम में शुरू हो गया। इसमें कैमरी ने ढाणाखुर्द की टीम को हराया। सद्गुरु ईशा योग केंद्र के कार्यकर्ता स्वामी हर्षुला और युगेश ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम के महापौर प्रवीण पोपली और पूर्व मंत्री कमल गुप्ता ने किया जबकि पार्षद संजय डालमिया और अनाज मंडी के कारोबारी विवेक विक्की विजेता टीमों को पुरस्कार देंगे। पहले दिन वॉलीबाल के लिए नॉकआउट के आधार पर पुरुषों की 33 टीमों के शुरुआती मुकाबले हुए। इनमें से 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इनमें मकराना, बांडाहेड़ी, रूपावास, महब्बतपुर, चौधरीवास, चरखी दादरी, रामस और पीली मंदौरी (ए एवं बी) शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 14 वर्ष से अधिकतम 74 साल तक के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके दूसरे दिन रविवार को थ्रोबाल में महिलाओं की 10 टीमों समेत वॉलीबाल के भी निर्णायक मुकाबले हो रहे हैं। सीसर, सोरखी, खरबला, बांडाहेड़ी, मल्लापुर, मकराना, रामसरा, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी की टीमें भाग ले रहीं हैं। डॉ. सत्यपाल शर्मा ने संचालन किया। कोच सुनीता फोगाट, डोबी के पूर्व पटवारी मनफूल सिंह, पूर्व डीएसओ केके बेनीवाल, पूर्व सरपंच जयवीर सिंह गिल, डोबी हाईस्कूल के पीटीआई अनूप सिंह आदि ने सहयोग किया। विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार सद्गुरु ईशा योग केंद्र के कार्यकर्ता वजीर सिंह ने बताया कि जिलास्तर पर विजेता टीमों को 10,000 रुपये, सात हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्यस्तर पर विजेता टीम को 25,000 रुपये मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ थ्रोबाल खिलाड़ी को इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी। राज्यस्तरीय विजेता टीम कोयंबटूर में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी जहां पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें