फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में चौथे दिन भी जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम, अब ईसीएचएस की फाइलों व जमीन खरीद फरोख्त के दस्तावेज खंगाल रही

आयकर विभाग की टीमों को अस्पतालों की जांच अब ईसीएचएस की फाइलों तथा जमीन की खरीद फरोख्त पर सिमट गई है।पिछले 76 घंटे से आयकर विभाग की टीम हिसार में डॉ. उमेश कालड़ा व उनके बिजनेस पार्टनर के आवासों पर दस्तावेज खंगाल रही है। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने डॉ. उमेश कालड़ा के बैंक लॉकर्स को सील करवाया है। सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास , उनके बिजनेस पार्टनर तथा अस्पतालों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे का सर्वे शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आयकर विभाग की टीम को कई बैंक लाॅकर की जानकारी मिली। इन लॉकर की अलग से जांच करने के मकसद से आयकर विभाग की टीम ने इन लॉकर को सील करा दिया है। टीम की अनुमति के बिना इनको खोला नहीं जा सकेगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पतालों के बैंक खातों के साथ-साथ सारा लेखा जोखा रखने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। अस्पताल के एचआर, फाइनेंस , हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम संभालने वाले कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की है। खातों का मिलान किया जा रहा है। ईसीएचएस से जुड़े मरीजों की फाइलों को निशाने पर लिया गया है। मेडिकल क्लेम से जुड़ी फाइलों पर भी जांच हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें