फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 'अपराजिता' कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। बदलते सामाजिक परिवेश में लड़कियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। तोशाम रोड स्थित आईटीआई में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के 'अपराजिता' के तहत आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय कोच रोहतास ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियां मनचलों से न घबराएं, वे अपने दुपट्टे को हथियार बनाकर खुद की सुरक्षा कर सकती हैं।किसी भी संकट की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। कोई हमलावर सामने से हमला करे तो हथेली के निचले हिस्से से उसकी नाक या ठुड्डी पर वार किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को अंगुलियों से आंखों पर दबाव बनाकर खुद को छुड़ाने की विधि भी बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें