बरवाला से अग्रोहा मार्ग की जितनी दूरी उतने ब्रेकर बने हुए है इस मार्ग पर बने गहरे गड्डो में पिछले सप्ताह अमर उजाला मे खबर छपते ही प्रसासन हरकत में आया और इन गड्डो में रोड़ी मिट्टी डाल दी। मगर एक सप्ताह से प्रसासन इन रोड़ी -मिट्टी पर तारकॉल डालना भूल गया। इन गहरे गड्डो मे डाली गईं रोड़ी मिट्टी उखड़ कर सड़क पर बिखर गईं है जिससे इन रोड़ियों पर फिसलने व धूल उड़ने से सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। और इस कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, ज्यादा ब्रेकर होने से वाहन चालकों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। गहरे गड्ढे और ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग दिल्ली-हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग नो व हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को जोड़ता है। इन मार्गों से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। ग्रामीण कालूराम, पवन,सोनू, समाजसेवी कालू राम , रमेश,लखन,मिन्नू हिंदुस्तानी ,राजा,ने बताया की इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पिछले सप्ताह मिडिया में आने के बाद प्रसासन ने रोड़ी मिट्टी डालकर खाना पूर्ति कर चले गए । इन पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तारकॉल नहीं डाला गया जिसके चलते रोड़ी - मिट्टी निकल कर सड़क पर बिखर गईं है और धूल भरे गुब्बारे उड़ने से पीछे चलने वाले वाहनों को आगे दिखाई नहीं देता । जिससे आये दिन राहगीरों व वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग मार्ग पर बने गड्डो पर जल्द से जल्द तारकॉल बिछाई जाये और बिना जरूरत के ब्रेकरों को हटाया जाये ताकि राहगीरों की मुस्किले आसान हो सके।