इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) की ओर से एचएयू गिरी सेंटर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा बहुउद्देश्यीय सभागार में दंगल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। टीम रैंकिंग में हरियाणा 75, दिल्ली 25, यूपी 20, उत्तराखंड 15, चंडीगढ़ शून्य प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे। सीनियर फ्रीस्टाइल में +74 किलोग्राम भारवर्ग में में चंचल ने प्रियंका को हराकर दंगल जीता। चंचल ने दूसरा, स्थान पाया । मंजू व मनसी ने तीसरा स्थान पाया। अंतिम ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से करीब 240 प्रतिभागियों ने 9 भार वर्गों में मुकाबले खेले। सीनियर ग्रीको-रोमन में 62 किलोग्राम भारवर्ग में अंजलि हरियाणा ने प्रथम, काजल हरियाणा ने दूसरा, तन्नू उत्तराखंड ने तीसरा, साक्षी हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग में 53 किलो भार वर्ग में निशु हरियाणा ने पहला, स्वाति यूपी ने दूसरा स्थान पाया। सारिका हरियाणा व नैंसी दिल्ली ने तीसरा स्थान पाया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया–आईआईएस के स्थानीय संचालन प्रमुख सत्यप्रकाश ने बताया कि यह प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण था। वर्ष 2025 में पहले आयोजन को मिले उत्साहजनक सहयोग के बाद इस बार देशभर से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। कुल प्रतिभागियों में लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय और 20 प्रतिशत हरियाणा से बाहर के खिलाड़ी रहे। पुरुष वर्ग में करीब 250 और महिला वर्ग में 50 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आईआईएस दंगल चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट मंच साबित हुई। आयोजन चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि कई एलीट खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविरों में व्यस्त थे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी के पहलवानों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना और भविष्य के सितारों को मंच प्रदान करना है। आईआईएस के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर गैरी हॉल और महिला कोच कोसेई अकाइशी भी प्रतिभाओं की खोज के लिए मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन और उत्साह को सराहते हुए कहा कि इस स्तर की प्रतिस्पर्धा युवाओं को खुद को परखने का बेहतरीन अवसर देती है।