फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर हांसी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिवाली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस ने कमर कस ली है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा, वहीं महिला पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, राइडर, पीसीआर और पैदल गश्त के माध्यम से शहर के हर कोने पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दिवाली के दौरान बाजारों और उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जहां खरीदारी के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे क्षेत्रों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। शहर में राइडर और पीसीआर के माध्यम से गश्त की जाएगी। जिन संकरी गलियों और इलाकों में वाहन नहीं पहुंच सकते, वहां पुलिसकर्मी पैदल गश्त करेंगे। किसी भी स्थान से सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर ये विशेष टीमें तुरंत पहुंचेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस द्वारा होटलों और आसपास की बस्तियों में भी चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा, शहर में स्थायी नाकों के साथ-साथ अस्थायी नाके भी लगाए जा रहे हैं। इन नाकों पर वाहनों की सघन जांच की जाएगी और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी के दौरान अपने सामान और वाहनों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें