फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी, सरकार की नीतियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

हिसार। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध, किसानों की कर्जमुक्ति, फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली के निजीकरण और किसानों-मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आज हिसार में आयोजित जेल भरो आंदोलन में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लघु सचिवालय हिसार पर बड़ी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। आंदोलनकारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस प्रशासन की बसें भी कम पड़ गईं। आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों और मजदूरों के हितों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेल भरो आंदोलन में उमड़ी भारी भीड़ ने किसान-मजदूर एकता और संघर्ष की ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया और किसानों-मजदूरों को लामबंद किया गया। इसका परिणाम आज हिसार के लघु सचिवालय पर दिखाई दिया, जहां हजारों लोगों ने एकजुट होकर सामूहिक गिरफ्तारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें