फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी-हिसार में किसान नेताओं का ऐलान, 15 अगस्त समारोह पर हांसी में सीएम को नहीं फहराने देंगे राष्ट्रीय ध्वज

हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर किसान नेताओं का विरोध लगातार जारी है। किसान नेता दशरथ मलिक ने भी ऐलान किया है कि 15 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा। उनका कहना है कि जीवन हत्याकांड में न्याय मिलने तक किसान अपना विरोध जारी रखेंगे। आपको बता दे कि हांसी के किसान नेता दशरथ मलिक ने भी कहा है कि किसी भी कीमत पर किसान नेता 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और झंडा फहराने का विरोध करेंगे। दूसरी ओर हांसी के जग्गा बाड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि एवं मार्किट कमेटी वाईस चेयरमैन सुरजीत गुज्जर ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जीवन हत्याकांड में जो हुआ, वह गलत हुआ और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, लेकिन 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। राष्ट्रीय पर्व पर झंडा फहराने से किसी को रोकना उचित नहीं है। सुरजीत गुज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिर्फ किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और राष्ट्रीय पर्व को राजनीतिक विरोध का मंच न बनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें