शहर के पुरानी सब्जी मंडी चौक के समीप करीब 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन धंस जाने से वहां की दुकानों के धंसने का भी खतरा बन गया हैं। पिछले कई महिनों से डेमेज सीवरेज लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग इस लाइन को ठीक कर पाने में नाकाम बना हुआ है। यहां पर लगातार सीवरेज का पानी लाइन धंसने जमा हो गया हैं तो करीब 20 फुट गहगा गड्ढा बना हुआ हैं। इसके साथ में वहां पर दर्जनों दुकानें हैं, जो धंस सकती है। इसके साथ ही वहां पर करीब दस फुट चौड़ा व 30 फुट गहरा विशाल सीवरेज मैनहाल भी खुला है, जो महिनों से मौत का कुआं बना हुआ है। वहां पर कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि अधिकारी यहां निरीक्षण करने के लिए आते है, लेकिन यह कब तक दुरुस्त हो जाएगा, यह कोई कुछ नही बता पा रहा है।