फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, खाली जेब कैसे मनाएंगे रक्षाबंधन; मेयर साहब- गिफ्ट नहीं हम बहनों को वेतन दिला दो

नगर निगम के कर्मचारियाें ने वेतन का भुगतान न होने पर प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने प्रशासन के आदेश की प्रतियां फूंकी।कर्मचारियों ने कहा कि पूरे साल में भाई बहन के प्यार का एक त्योहार रक्षा बंधन होता है। इस बार हजारों लाखों भाईयों की कलाई खाली रह जाएंगी। भाई अपनी बहनों को शगुन नहीं दे पाएंगे। अपनी बहनों को किस तरह से खाली हाथ भेजेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी पिछले कुछ महीने से महीने के आखिरी दिन 31 तारीख को मिल जाती थी। इस बार जुलाई की सैलरी नहीं आई। 4 अगस्त को प्रशासन की ओर से एक पत्र आया कि केवल उन कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा जिन्होंने बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई होगी। महिला कविता ने कहा कि पूरे महीने काम करने के बाद भी त्योहार पर हमें वेतन नहीं मिला। सुबह डयूटी करने के बाद अब वेतन के लिए धरने पर बैठे हैं। महिला पिंकी देवी ने कहा कि वेतन नहीं मिलने पर घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। महिला कर्मचारियों ने कहा कि मेयर राखी बंधवाने की बजाए हमें हमारा वेतन दिलवा दे। नगर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह 10 बजे से अपने वेतन को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की ओर से पोर्टल पर हाजिरी के पत्र की प्रति जलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें