फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक, 30 जून तक पूरे हरियाणा में हस्ताक्षर अभियान

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रदेशभर में कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 18 महीने का लंबित भत्ता जारी करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरेंद्र यादव राज्य कोषाध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया कि 30 जून तक पूरे हरियाणा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यदि इस अवधि तक सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 30 जुलाई को जिला उपायुक्तों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। रवींद्र शर्मा जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ ने बताया कि बैठक में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की मांगों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि इस यूनियन ने 17 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करके ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 18 जुलाई को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करने का भी फैसला लिया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताने का काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें