फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी हड़ताल पर डॉक्टर, मरीज कर रहे डॉक्टरों का इंतजार

हिसार के महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल हिसार में दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। दरअसल, एसएमओ के रिक्त 200 पदों पर सीधे भर्ती के विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के डॉक्टर हड़ताल कर कर रहे है। जिसके चलते कई कमरे ख़ाली पड़े है और मरीज डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह के समय सिविल अस्पताल में पुलिस बल की मौजूदगी में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं सुचारू चल रही है।मरीजों के एक्स-रे इसीजी ब्लड टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, पीएमओ डॉ. रीना जैन स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू करने में लगी हुई है। बता दें कि सोमवार को 41 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। वहीं हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले डॉक्टर्स को हड़ताली डॉक्टर्स का विरोध भी झेलना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें