फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुददे को लेकर निकाला मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रमाण के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का खुलासा करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय के गेट पर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता अनिल मान के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया भी शामिल हुए। नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल मान ने कहा कि राहुल गांधी ने सिद्ध किया है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। चंद्रप्रकाश ने कहा कि ब्राजील की मॉडल के फोटो पर बने पहचान पत्र से 10 बूथों पर 22 बार मतदान करके संविधान की धज्जियां उड़ाई गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व चुनावी सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस द्वारा बड़ी जीत हासिल करने की पूरी उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने वोट चोरी करके आचार संहिता व संविधान पर आघात किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और चुनावी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करके भाजपा ने हरियाणा के किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, दलितों व पिछड़ों सहित हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अब हरियाणा की जनता चुनाव आयोग व भारतीय जनता पार्टी से जवाब मांग रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का फार्मूला भाजपा एक बार फिर बिहार चुनाव में अपना सकती है। यदि ऐसा होता है तो संविधान के कोई मायने नहीं रह जाएंगे और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा पीढ़ी के पास सत्य और अहिंसा के साथ लोकतंत्र बहाल करने की ताकत है। विधायक ने कहा कि हरियाणा के युवाओं सहित तमाम प्रदेशवासियों में वोट चोरी के मामले को लेकर रोष है। आने वाले समय में ऐसी धोखाधड़ी के लिए हरियाणा की जनता भाजपा को अवश्य सबक सिखाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें