फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में जनस्वास्थ्य विभाग के एक जेई को निलंबित करने का मामला, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

जन स्वास्थ्य विभाग की एक जेई को निलंबित करने के मामले में आज डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने एसई कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन ने एसई को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन ने कहा कि अगर जल्द ही जेई को बहाल नहीं किया तो एसोसिएशन वर्क सस्पेंड करने का फैसला भी ले सकती है। संगठन के जिला प्रधान ने बताया कि 7 मई को अधिकारियों ने बरवाला में तैनात जेई को निलंबित कर दिया जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। इसी मामले में आज एसोसिएशन यहां एसई से मिलने पहुंची है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर 7 दिन में जेई को बहाल नहीं किया जाता है तो एसोसिएशन इस बारे में सख्त कदम उठाएगी। जिला प्रधान ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें