फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे की शान में रंगा बेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा झज्जर, यात्रा में दिखा जोश और उत्साह

जिला भर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी धर्मनगरी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम रेणुका नांदल के मार्गदर्शन में निकली यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों, ग्राम सचिवों, पटवारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीडीपीओ धर्मपाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा हाथों लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों के जोश ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। देशभक्ति के नारों से गूंजा बेरी तिरंगा यात्रा भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम से शुरू होकर शिव चौक, बस स्टैंड दुजाना चौक,हर्बल पार्क,सब्जी मंडी होती हुई वापस खेल स्टेडियम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और ‘जय हिंद-जय भारत’, ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा बेरी कस्बा गूंज उठा। बीडीपीओ धर्मपाल ने स्वयं तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों और नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। एकता और अखंडता का संदेश देती है तिरंगा यात्रा बीडीपीओ धर्मपाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश भी देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से देशभर में आयोजित हो रही तिरंगा यात्राएं नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए जागरूक कर रही हैं। बच्चों में दिखा विशेष उत्साह तिरंगा यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। विद्यार्थियों की सहभागिता ने यात्रा को और अधिक आकर्षक बना दिया। बीडीपीओ ने विद्यार्थियों और नागरिकों से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। यह अधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार, स्कूल प्राचार्या डॉ सुनीता गौड़,कला इंफॉर्मेशन मैनेजर रविन्द्र कौशिक,प्रवक्ता बबीता रानी,नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब, एसईपीओ सत्यवान अहलावत मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें