भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने जिला कार्यकारिणी का एलान किया है। जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव, 2 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, प्रवक्ता, मन की बात प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। भाजपा ने पहली बार मन की बात प्रमुख का पद बनाया गया है। रामफल नैन, सतीश सुरलिया, लक्ष्मी गोयल, अनिल सैनी, मुनीष एलावादी , राज हसीना को उपाध्यक्ष बनाया है।आशीष कुमार जोशी व कृष्ण सरसाना को महामंत्री बनाया गया है। आदित्य बिसला,कुलदीप डेलू, भूप सिंह रोहिल्ला, पिंकी शर्मा, कृष्ण खटाना, पूनम मेहता को सचिव बनाया गया है। अशोक मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र सैनी को कार्यालय प्रमुख ,पीयूष महता को प्रवक्ता बनाया गया है। आईटी प्रमुख सुरेश जांगड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ को बनाया गया है। राजेंद्र सपड़ा को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। मन की बात का प्रमुख संदीप गोयल को बनाया है। जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने कहा कि मन की बात प्रमुख प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लगातार विस्तार देते हुए लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई हैं। कई बार पदाधिकारियों को दोबारा से भी मौका दिया जाता है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सभी वर्ग, जातियों, समूहों को स्थान देने का प्रयास किया गया है। जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।