फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में तूफान और बारिश के बाद शहर व गांवों में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

मंगलवार शाम आए तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी इतनी तेज थी कि शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। जबकि कई स्थानों पर शेड और टीन की छतें टूटकर गिर गईं। कुछ जगहों पर बिजली के पोल भी धराशायी हो गए। जिससे बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वही शहर में कई जगहों पर दीवार भी गिर गई है। गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। लेकिन जींद हांसी रोड पर एक गाड़ी के ऊपर पेड़ गिरा। जिसमें मां व बेटे दोनों बाल बाल बच गए है। मुकेश व उपेंद्र ने बताया कि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिली थी तथा मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। बुधवार के दिन दोबारा गर्मी और उमस बढ़ने से लोग परेशान नजर आए। शहरवासियों का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ गई, जिससे उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों और पोलों की वजह से शहर के कई इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली न आने के कारण लोगों को गर्मी और उमस के बीच अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें गिरे हुए पेड़ों को हटाने तथा बिजली व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी हुई हैं। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें