नए साल का स्वागत बारिश के साथ हुआ। रात करीब 12 .30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 2.30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। जिसके चलते माैसम में ठंडक का असर बना रहा। साल का आखिरी दिन 31 दिसंबर इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वीरवार को भी ठंड का असर बना रहा। कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई। वीरवार को कोहरा व धुंध का असर बना हुआ है। विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे जिस कारण कई जगहों पर धूप नहीं निकली। इस वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है। प्रदेश भर में कोल्ड डे के हालात बने हुए हैं।