नागोरी गेट स्थित सनातन धर्म प्राचीन हनुमान मंदिर 400 साल से अन्नकूट का प्रसाद वितरित हो रहा है। इस बार भी अन्नकूट प्रसाद तैयार हो रहा है। बुधवार सुबह 11.30 बजे से प्रसाद वितरण होगा। जिसके लिए 25 क्विंटल कढ़ी, 6 क्विंटल बाजरा की खिचड़ी, 4.50 क्विंटल आटे की पूरी, 4.50 क्टिंल पूरी, 1.5 क्विंटल चावल,13 क्विंटल सब्जियां तैयार की जाएंगी। प्रसाद देसी घी में बनाकर तैयार किया जाएगा। एक महीना पहले से इसकी तैयारी शुरु हो जाती है। मंदिर समिति के प्रधान कैलाश चौधरी ने बताया कि 20 हलवाई प्रसाद तैयार करेंगे। भगवान को भोग लगाने के बाद ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 70 क्विंटल प्रसाद तैयार कर वितरित किया जाएगा। मंदिर के सचिव मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में एक ओर से प्रवेश दिया जाएगा। प्रसाद लेकर दूसरे ओर से निकलेंगे। सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए नियम के अनुसार लाइन में आना होगा। दूसरी ओर अन्नकूट का प्रसाद लगाने की तैयारी बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की मीटिंग प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में मंदिर के प्रांगण में हुई। प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि 22 अक्तूबर को पूजा-पाठ व अन्नकूट का प्रसाद लगाया जाएगा। रात 2 बजे से ही प्रसाद तैयार करने का काम शुरु होगा।