हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने गोहाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग से केन्द्र शासित राज्य होने के बाद से कांग्रेस और उनके साथ मिलीभगत वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही। पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गई है।यही नहीं पीएम ने कांग्रेस पर ये भी आरोप लगाया कि उसके राज में ना तो जवान और ना ही खिलाड़ियों का हित सुरक्षित था।