हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से मुलाकात से हरियाणा कांग्रेस में खलबली मच गई है। इसे हरियाणा में नए राजनीतिक समीकरणों का आगाज माना जा रहा है। आजाद और हुड्डा की मुलाकात को भविष्य में बनने वाले नए राजनीतिक समीकरणों के परिपेक्ष्य में ही देखा जा रहा है।