फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ट्रेड फेयर में झूला गिरने से हादसा, तीन लोग हुए घायल

शहर के हिसार रोड स्थित टोहाना ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल के पिता रोहित ने बताया कि वह अपनी पत्नी पलक और बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे लेकिन अचानक से टॉय ट्रेन वाला झुला टूटकर नीचे गिर गया है जिसके बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रोहित ने टोहाना प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि झूले की परमिशन को रद्द किया जाए। घायल के परिजन दर्शन सिंगला ने बताया कि उनका बेटा अपने परिवार के साथ ट्रेड फेयर में आया था लेकिन अचानक झुला टूट जाने के कारण परिवार के तीनों सदस्य एकदम से नीचे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर के बाहर कोई एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी नहीं है इसलिए यह नियमों की अवहेलना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें