फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद पहुंची भाजपा की आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा मंगलवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने यात्रा का जोरदार व भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा के फतेहाबाद पहुंचने पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक एवं विधानसभा संयोजक दुड़ाराम, भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, 9 जिलों के आत्म निर्भर भारत के प्रभारी राजपाल बेनीवाल व चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा व प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा ने किया। रथ यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों एवं आमजन से संवाद किया तथा स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ का संदेश दिया। इस दौरान प्रचार सामग्री भी वितरित की गई और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। यह यात्रा लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। आज देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। रथ यात्रा इसी आत्मविश्वास का प्रतीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें