टोहाना में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर धार्मिक संस्थान को भी निशाना बना रहे हैं। शहर के मॉडल टाऊन इलाके में बने गुरु फकीर सहज भवन से हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। श्रावक सतपाल नन्हेड़ी ने बताया कि साध्वी डॉ शिव प्रज्ञा द्वारा यहां चतुर्मास का कार्यक्रम किया गया था जिसके चलते अब वे फतेहाबाद में विहार कर रहे है। पिछले कई दिनों से भवन बंद था जिसके चलते कोई हलचल नहीं थी, सुबह के समय पड़ोसियों ने बताया कि भवन से पानी बाहर आ रहा है जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर छत के दरवाजे भवन में दाखिल हुए और वहां से पानी की मोटर, इनवर्टर और बैटरी चुराकर ले गए।