फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में सुभाष बराला बोले, हरियाणा कौशल निगम के कर्मचारियों के हटाने पर विचार कर रही सरकार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने के मामले में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। बराला ने यह बयान संगम चैरिटेबल ट्रस्ट के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने नियुक्त किया था और अब उनके भविष्य को लेकर गहन चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान बराला ने रक्तदान और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सतपाल ने नन्हेडी ने सुभाष बराला का स्वागत किया और ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप की जानकारी दी। सुभाष बराला ने ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का यह प्रयास प्रेरणादायक है और अन्य संस्थाओं को भी जनहित में ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव और जनसेवा के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बराला ने कहा कि संगम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर साल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हैं। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों को सराहा और जनसेवा के इस प्रयास को आगे बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें