हरियाणवी गायक कलाकार मासूम शर्मा टोहाना पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनके कार्यक्रम में कंट्रोवर्सी होने का सवाल पूछा तो मासूम शर्मा ने कहा कि वह गुस्सैल है लेकिन यदि कोई उंगली करता है तो उसे जवाब देना भी जरूरी होता है। वे भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जिससे पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान गायकी में आ रही फूहड़ता पर कहा कि इसके लिए समाज को जागरूक होना क्योंकि यदि लोग ऐसे कार्यक्रमों को लाइक ही नहीं करेंगे तो अपने आप ही बंद हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब एक डांसर अश्लील डांस करता है, यदि लोग उसे देखेंगे नहीं तो वह कितनी देर तक अकेला डांस कर पाएगा। इसलिए समाज को इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। इस दौरान मासूम शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम जन्म महोत्सव की बधाई भी दी।