फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगर परिषद की लापरवाही पर भड़कीं मंत्री, पैमाइश पुस्तिका गुम होने पर केस दर्ज करने के आदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री व जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवांस कमेटी) फतेहाबाद की चेयरपर्सन श्रुति चौधरी वीरवार को दूसरी बार फतेहाबाद पहुंचीं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 7 मामले पहले से लंबित चल रहे थे। मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। बैठक की शुरुआत एक ऐसे मामले से हुई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र के आधार पर पेंशन लेने की शिकायत की गई थी। आरोपी जसविन्द्र सिंह ने कहा कि उसने अब तक 50 हजार रुपये की राशि वापस जमा करवा दी है और बाकी रकम किश्तों में लौटाने की बात कही। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद मंत्री ने मामले को निपटा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें