फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

श्री कृष्ण गोशाला समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा गीता भवन मंदिर जाखल से प्रारंभहोकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरती हुई अनाज मंडी स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों के साथ भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडल की प्रधान मीनू सिंगला ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। कथा में कथावाचक महंत सुश्री प्रियंका बाबा (पठानकोट) श्रद्धालुओं को प्रवचनों के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश देंगी। ये कथा 7 मार्च से 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मंडी के सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 मार्च को कथा के समापन अवसर पर लंगर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर अशोक बंसल, कांत जैन, हरीश बिड्डू, रवि सपड़ा, मनोज मलिक, रमेश सिंगला, ऋषभजैसा, सुरेश कारीगर, श्याम लाल, देवेंद्र गुप्ता, प्रदीप कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में मंडीवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें