फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सात स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहे छुट्टी पर, नहीं हुए मेडिकल, वापस लौटे लोग, मरीज भी परेशान

नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 04:19 PM IST

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में एक दिन की छुट्टी के बाद वीरवार को ओपीडी खुली। मरीज उपचार के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही नहीं मिले। 10 स्पेशलिस्ट में से सात छुट्टी पर रहे। इसके चलते ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही मरीजों को वापस भेज दिया गया। इसके अलावा न ही अस्पताल में मेडिकल हुए। बुधवार को क्रिसमिस की छुट्टी के चलते ओपीडी बंद थी और वीरवार को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। दिसंबर माह के आखिर के चलते अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर रहे। नागरिक अस्पताल में वीरवार को मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश, ईएनटी जयप्रकाश, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.वरूण, कंसलटेंट डॉ.सुनीता सोखी और डॉ.संगीता अबरोल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.कमल बैनीवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश कसवां के छुट्टी पर रहने के चलते ओपीडी बंद रही। अस्पताल में सिर्फ चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की ही ओपीडी चली। अस्पताल में रोजाना 750 से 1000 तक मरीजों की ओपीडी होती जबकि वीरवार को करीब 250 तक ही रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें