फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम शुरू

फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई धर्म के 542वें स्थापना दिवस पर मंगलवार से जाम्भाणी हरिकथा शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन सुभाष खिचड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। कथावाचक रामकुमार भादू ने गुरु जंभेश्वर महाराज की वाणी और शिक्षाओं का महत्व बताया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण, जीवों के प्रति दया, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। बिश्नोई सभा प्रधान संजय खिचड़ ने बताया कि दो नवंबर को कथा समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई की प्रतिमा का अनावरण होगा। एक नवंबर की रात जागरण और 29 अक्तूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें