फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में रतिया पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति की फ्रीज

गांव खुनन में पिछले साल नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक दिलशान की मौत के मामले में सदर पुलिस ने बड़े नशा तस्कर की 68 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई नशा तस्करों को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने की पुलिस की नई रणनीति के तहत की गई है। क्या है पूरा मामला 28 अगस्त 2025 को गांव खुनन निवासी दिलशान की नशे के इंजेक्शन से मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि गांव के ही हरजिंदर सिंह ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया था। पुलिस ने 7 नवंबर 2025 को हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी हरजिंदर सिंह पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 NDPS एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस की जांच में पाया गया कि उसकी संपत्तियां वैध आय से कहीं ज्यादा हैं और अवैध नशा तस्करी से अर्जित की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें