पिछले तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते किसानों की धान की फसल खराब हो रही है, वही जिस फसल को खरीद एजेंसी द्वारा खरीदा जा चुका है। वो भी बोरियों में पड़ी खराब हो रही है जिसकी तरफ खरीद एजेंसी का कोई ध्यान नहीं है। टोहाना अनाज मंडी में हैफेड और वेयर हाउस द्वारा खरीद की जा रही है जिसको लेकर विभाग नींद में सोया हुआ है। दोनों खरीद एजेंसी द्वारा लिफ्टिंग गति को बढ़ाना चाहिए ताकि बारिश में खरीदी हुई धान खराब न हो। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बारिश में खरीदी हुई धान भीगने के चलते दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिया है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि दोनों खरीद एजेंसियों द्वारा जो खरीद की जा रही है, उसके उठान को लेकर दोनों को नोटिस जारी कर दिया है ताकि बारिश में धान खराब न हो। सचिव ने बताया कि मंडियों में खरीद ठीक तरीके से हो रही है, जहां एमएसपी फसल पर दिया जा रहा है।