फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में हर्बल पार्क की बदहाल स्थिति से आमजन में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग

शहर के चंडीगढ़ रोड पर बना हर्बल पार्क प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है जिसके चलते पार्क में आने वाले लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। आमजन के अनुसार करीबन 5 महीने पहले भाखड़ा नहर का पुनः निर्माण करने के नाम पर साइकलिंग ट्रेक को उखाड़ा गया था लेकिन अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है जिससे कई बार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं गिर कर चोटिल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। वहीं, नहर के किनारे ग्रीन न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। आपको बता दे कि वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला जब टोहाना से पहली बार विधायक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने तो इस पार्क को ड्रीम प्रोजेक्ट बता कर निर्माण करवाया था लेकिन अब यह पार्क प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। पार्क में आए राकेश सैनी, कमल गुप्ता, विक्रम, देवी राम, विजय सिंगला, प्रवीण, कृष्ण लाल सैनी, संजय सैनी, चंद्र सिंह ने बताया कि करीबन 5 महीने पहले नहरी विभाग द्वारा भाखड़ा नहर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसका कार्य पूरा होने के 3 महीने बाद भी नहर किनारे ग्रिल नहीं लगाई गई है। भाखड़ा नहर करीबन 25 फीट गहरी है और मार्च में बच्चों के एग्जाम होने के बाद स्कूल की छुट्टियां होने वाली है तो बच्चे पार्क में घूमने के लिए आएंगे लेकिन ग्रील न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा हर्बल पार्क की साइकिलिंग ट्रैक को तोड़ा गया था ताकि मशीने नहर में प्रवेश करके कार्य को पूरा सके लेकिन अभी तक इस साइकलिंग ट्रेक को नहीं बनाया गया है जिस कारण कई बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। मौजूदा विधायक परमवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को इस और ध्यान देना चाहिए क्योंकि हादसा होने के बाद हर किसी का ध्यान इस ओर होगा लेकिन अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे यह समस्या आम जनता के लिए गंभीर होती जा रहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें