फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में पीने के पानी की सप्लाई का दुरुपयोग करने के खिलाफ जन स्वास्थ्य विभाग का सख्त रुख

संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। शहर में पीने के पानी की सप्लाई का दुरुपयोग करने वाले सर्विस स्टेशनों के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा किए गए भौतिक निरीक्षण में कई सर्विस स्टेशनों पर पीने के पानी के अवैध उपयोग के मामले सामने आए हैं। कार्रवाई के तहत 18 अवैध पानी कनेक्शन काट दिए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्ध कनेक्शनों की जांच जारी है। जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शर्मा चंद लाली ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार को प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभाग को रतिया क्षेत्र के करीब 23 सर्विस स्टेशनों का सत्यापन करने के निर्देश मिले थे। इसके बाद विभागीय टीमों ने टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड, सरदूलगढ़ रोड, बाईपास तथा अन्य क्षेत्रों में स्थित सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि कई सर्विस स्टेशन पीने के पानी की सप्लाई का उपयोग वाहन धुलाई जैसे व्यावसायिक कार्यों में कर रहे थे, जिससे शहर के अनेक घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। ऐसे सभी कनेक्शनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यकारी अभियंता शशिकांत ने बताया कि शहरवासियों द्वारा लगातार पेयजल संकट की शिकायतें की जा रही थीं। विभागीय निरीक्षण में सामने आया कि कई स्थानों पर पीने के पानी की लाइन से सर्विस स्टेशन संचालित किए जा रहे थे। इसी के चलते विभाग ने 18 कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए हैं और आगे भी अभियान जारी रहेगा। उपमंडल अभियंता आंचल जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी वाहन धुलाई केंद्रों को स्वयं ही पीने के पानी का उपयोग बंद कर देना चाहिए। विभाग जल्द ही विशेष टीमें गठित कर ऐसे कनेक्शनों की पहचान करेगा और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें