बिहार में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ की गई टिप्पणी का जिला मुख्यालय पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन के सामने रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री और उनकी मां के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। यह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और उसकी नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक पिछड़ा वर्ग का गरीब मां का बेटा देश पर 11 सालों से शासन कर रहा है। इसलिए समय-समय पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।