फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, शहर में निकली गई शोभायात्रा

शहर में वीरवार को गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणेश जी की मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। शहर के धर्मशाला रोड और रेगर बस्ती में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पूरे शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पिछले 30 सालों से फतेहाबाद के धर्मशाला रोड पर रह रहे मराठा परिवार द्वारा इस आयोजन की बागडोर संभाली गई थी। यह परिवार हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की स्थापना करता है और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करता है। इस बार भी, गणेश चतुर्थी के नौ दिन तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें